Udaipur News

चार सत्रों में मनाया जायेगा अग्रसेन जयन्ति महा-महोत्सव

चार सत्रों में मनाया जायेगा अग्रसेन जयन्ति महा-महोत्सव

हवन, पूजन, झण्डारोहण, रक्तदान महादान, भव्य शोभायात्रा एवं अग्रस्नेहभोज से आगाज़26 सितम्बर को महालक्ष्मी एवं अग्रसेन जयघोष से गूंजेगा शहरउदयपुर, 20 सितम्बर। उदयपुर नगर में प्रथम बार महाराजा अग्रसेन जयन्ति महा महोत्सव शोभायात्रा सवेरे की बजाय सांय 3.30 बजे से गाजे बाजे ढोल-नगाड़ों, बैण्ड-बाजों, शाही-लवाजमों के साथ 26 सितम्बर सोमवार को टाउन हॉल प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु निकलेगी। इसमें महाराजा अग्रसेन का जीवन्त-सजीव-साक्षात् रूप धरने का सौभाग्य आठवीं बार लगातार आटाव्यवसायी दिलीप तुलसीराम अग्रवाल एवं महारानी माधवी के रूप में उनकी धर्मपत्नी हेमा अग्रवाल को परम् सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। वही कुलदेवी मां आद्यलक्ष्मी का सजीव रूप धारण…
Read More
देश को एक रखने में हिन्दी की बेहद अहम भूमिका : सहायक निदेशक

देश को एक रखने में हिन्दी की बेहद अहम भूमिका : सहायक निदेशक

तकनीकी युग में हिन्दी की उपयोगिता पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर 20 सितम्बर 2022। देश में अलग-अलग धर्म ,जाति ,संस्कृति ,भाषा, वेशभूषा होने के वावजूद देश को एक रखने में हिन्दी की बेहद अहम भूमिका रही है। उन्होने कहा की राजभाषा हिन्दी विश्व की ऐसी तीसरी भाषा हैं जो सबसे ज्यादा बोली जाती है। यह बात केन्द्रीय संचार ब्यूरो-क्षेत्रीय कार्यालय,उदयपुर (राजस्थान रीजन) सूचना एव प्रसारण मंत्रालय द्वारा 14 से 29 सितम्बर तक मनाए जा रहे राजभाषा हिन्दी पखवाडे के दौरान राजकीय विशिष्ठ उच्च माध्यमिक विधालय के सभागार में आज मंगलवार को आयोजित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय संचार ब्यूरो-क्षेत्रीय कार्यालय ,उदयपुर, राजस्थान रीजन, सूचना एवं प्रसारण…
Read More
राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बाल मजदूरी शोषण व बालिका तस्करी की रोकथाम पर आयोजित की कार्यशाला

राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बाल मजदूरी शोषण व बालिका तस्करी की रोकथाम पर आयोजित की कार्यशाला

उदयपुर । 19 सितम्बर, 2022 राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बाल मजदूरी शोषण व बालिका तस्करी की रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ताराचंद जी मीणा जिला कलेक्टर उदयपुर थे एवं अध्यक्षता राजस्थान आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्री ताराचंद जी मीणा ने अपने संबोधन में राजस्थान सरकार की विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ किस प्रकार आदिवासी समाज को मिले इसकी विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला साथ ही कार्यशाला में निराकरण के सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।कार्यशाला में कोटडा- धर्मी चंद…
Read More
पेंशन विभाग की अनूठी उपलब्धि-लगातार सौ सप्ताह तक बकाया प्रकरणों को शून्य रख बनाया रिकॉर्ड

पेंशन विभाग की अनूठी उपलब्धि-लगातार सौ सप्ताह तक बकाया प्रकरणों को शून्य रख बनाया रिकॉर्ड

उदयपुर 19 सितंबर। पेंशनर्स के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उदयपुर संभाग मुख्यालय पर स्थित पेंशन कार्यालय की कार्यशैली हाईटेक होने के साथ प्रभावी हो चुकी है। विभाग ने लगातार सौ सप्ताह तक बकाया प्रकरणों को शून्य रखकर अनूठी उपलब्धि अर्जित की है।पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि कार्यालय द्वारा निरन्तर प्रयास करते हुए 100 सप्ताह के निरंतर सतत प्रयास से इस वर्ष जनवरी 2022 से गत सप्ताह तक कार्यालय स्तर पर पेंडिग पेंशन प्रकरणों की संख्या सप्ताह के अंतिम दिन शून्य रखी गई है जो कि राजस्थान के समस्त पेंशन कार्यालयों में…
Read More
राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

जिला मुख्यालय पर तीन मैदानों में होगी प्रतियोगिताएंउदयपुर 19 सितंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को रखी गई जिसमें जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, जिला रसद अधिकारी सी डी चारण, यूआईटी, पुलिस, शिक्षा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.बैठक में कलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों के आवास, परिवहन, भोजन, पारितोषिक वितरण आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्देश दिए. विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों के दायित्व तय करने के निर्देश दिए. बैठक में सभी शारीरिक शिक्षकों…
Read More
निर्धन परिवारों के घर राहत लेकर आई चिरंजीवी योजना

निर्धन परिवारों के घर राहत लेकर आई चिरंजीवी योजना

बगैर कार्ड कलेक्टर ने करवाया कैंसर पीड़ित का निशुल्क उपचारइधर सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मनीष के परिवार मिली पांच लाख रूपए की सहायताउदयपुर 19 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान में लागू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना गरीब परिवारों को भांति-भांति से संबल प्रदान कर रही है। और तो और अगर किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति का अगर चिरंजीवी योजना में पंजीयन नहीं है तो भी कलेक्टर की अनुशंसा पर उसे निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया उदयपुर में जहां कलेक्टर की अनुशंसा पर कैंसर पीडि़त…
Read More
दिव्यांगजनों को देश की मुख्यधारा से जोड़े – कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

दिव्यांगजनों को देश की मुख्यधारा से जोड़े – कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

स्पेशल बीएड के विधार्थियोें का विदाई समारोहउदयपुर 19 जुलाई/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेज के बीएड विशेष शिक्षा (आईं .डी) एवं डी.एड.विशेष शिक्षा एच.आई  के अंतिम वर्ष में अध्धयनरत विद्यार्थियों की ओर से आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने भावी शिक्षकों को कहा कि आपने दिव्यांगजन को शिक्षित करने का कार्य चुना है वह निश्चित रूप से सराहनीय कदम है , इन्हे देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य आपका है। इन्हे ऐसी शिक्षा दे जिससे वे अपनी शिक्षा…
Read More
उस्ताद करण सिंह स्मृति लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को

उस्ताद करण सिंह स्मृति लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को

     उस्ताद करण सिंह पहलवान श्री भीम राष्ट्रीय व्यायाम शाला, एमडीएस स्कूल व सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चैस, इंडियन चैस स्कूल की मेजबानी में चैस इन लेकसिटी के तत्वाधान में उस्ताद करण सिंह स्मृति लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे आयोजित होगी। आयोजन प्रमुख डॉ दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि 1 दिवसीय इस प्रतियोगिता मे अण्डर 5,7,9,11,13,15,17,19 व सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । प्रतियोगिता ग्रुप ए व बी मैं आयोजित की जाएगी, प्रत्येक आयु वर्ग मैं प्रथम 10 स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें। अध्यक्ष…
Read More
दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संसद जाएंगे कपासन के उज्ज्वल

दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संसद जाएंगे कपासन के उज्ज्वल

उदयपुर 19 सितंबर। दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आगामी 1 व 2 अक्टूबर को संसद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मेवाड़ अंचल के कपासन कस्बे के ब्रह्मपुरी निवासी युवा उज्ज्वल दाधीच राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।नेहरू युवा केंद्र के अनुसार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश भर के प्रखर 35 युवा वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है जो संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।…
Read More
प्रेषिका द्विवेदी को विद्या वाचस्पति की उपाधि

प्रेषिका द्विवेदी को विद्या वाचस्पति की उपाधि

उदयपुर 19 सितंबर। शहर की युवा चित्रकार सुश्री प्रेषिका द्विवेदी को दृश्य कला विभाग, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय द्वारा चित्रकला विषय में अपना शोध कार्य पूर्ण करने पर विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गई है।प्रेषिका ने अपना शोध “भारतीय आधुनिक चित्रकला में अनुप्रयोगात्मक छाया - प्रकाश का आग्रह और वैविध्य: एक अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने दृश्य कला विभाग के प्रोफेसर डॉ. मदन सिंह राठौड़ के निर्देशन में कला साधना के रूप में पूर्ण मौलिकता के साथ यह शोध कार्य सम्पन्न किया गया है।वर्तमान में सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाथद्वारा में चित्रकला विषय की सहायक आचार्य पद…
Read More
error: Content is protected !!