राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जिला मुख्यालय पर तीन मैदानों में होगी प्रतियोगिताएं
उदयपुर 19 सितंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को रखी गई जिसमें जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, जिला रसद अधिकारी सी डी चारण, यूआईटी, पुलिस, शिक्षा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
बैठक में कलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों के आवास, परिवहन, भोजन, पारितोषिक वितरण आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्देश दिए. विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों के दायित्व तय करने के निर्देश दिए. बैठक में सभी शारीरिक शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण कार्य निरन्तर जारी रखें जिससे खिलाड़ी अभ्यास कर सकें.
तीन खेल मैदानों में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक महाराणा भूपाल स्टेडियम, फील्ड क्लब, खेल गाँव में किया जाएगा. महाराणा भूपाल स्टेडियम में उद्घाटन एवं समापन समारोह, कबड्डी बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता, खो-खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता, वॉलीबॉल बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता, शूटिंग वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता, टेनिस बॉल क्रिकेट बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन होगा. फील्ड क्लब में टेनिस बोल क्रिकेट बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी. खेल गाँव स्थित एस्ट्रोटर्फ पर बालक बालिका वर्ग में हॉकी मैच आयोजित किये जाएंगे.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!