राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बाल मजदूरी शोषण व बालिका तस्करी की रोकथाम पर आयोजित की कार्यशाला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर । 19 सितम्बर, 2022 राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बाल मजदूरी शोषण व बालिका तस्करी की रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ताराचंद जी मीणा जिला कलेक्टर उदयपुर थे एवं अध्यक्षता राजस्थान आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्री ताराचंद जी मीणा ने अपने संबोधन में राजस्थान सरकार की विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ किस प्रकार आदिवासी समाज को मिले इसकी विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला साथ ही कार्यशाला में निराकरण के सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।
कार्यशाला में कोटडा- धर्मी चंद खैर, रूपलाल खैर, सोहन लाल परमार झाडोल फलासिया – हीरालाल डाबी, लोकेश जी वकील,  ऋषभदेव – गौतम लाल जी अहारी, सागवाड़ा पाल खेरवाड़ा – फुल शंकर जी, जावर माइंस – कमल जी मीणा, मेवाड़ समाज सुधार समिति एवं राजस्थान आदिवासी महासभा के उपाध्यक्ष शंकर लाल जी तावड़, श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति संस्थान के महासचिव एवं सीएमएचओ डॉक्टर एस.एल. बामणिया, राजस्थान आदिवासी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जयसमंद प्रधान श्री गंगाराम जी ने भी संबोधित किया ।
  इस कार्यशाला में बेटी बचाओ की ब्रांड एम्बेसेडर आदिवासी युवा मॉडल डॉक्टर दिव्यानी कटारा ने आदिवासी महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के बारे में अपने विचार रखें ।
कार्यशाला को सफल बनाने में राजस्थान आदिवासी महासभा के भीम सिंह मीणा उपाध्यक्ष, नारायण लाल डामोर कोषाध्यक्ष, चंपालाल खराड़ी, शोभित पांडोर संगठन मंत्री, लोकेश अहारी सचिव, रमेश चंद्र अहारी कार्यालय मंत्री तथा रमेश चंद्र मीणा, ओंकार खैर, नारायण लाल भगोरा, बनवारी लाल बूम्बरिया, राजेश मीणा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही महासभा के सदस्य महेंद्र भणात एवं दिनेश परमार ने भी भाग लेकर तन-मन-धन से सहयोग किया।
कार्यशाला का आयोजन महासभा के महासचिव सी.एल. परमार ने किया व धन्यवाद की रस्म महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जी हीरात द्वारा दिया गया।
संचालन महासचिव सी एल परमार द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!