जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह योजना में आवेदन 20 फरवरी तक आमंत्रित
उदयपुर, 01 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजाति उपयोजना क्षेत्र में वर्ष 2022 में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ठ परिणाम देने वाने विद्यार्थियों व सरकारी सेवा में चयनित जनजाति अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह योजना में ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी तक आमंत्रित किये गये है। टीआरआई निदेशक अंजलि राजोरिया ने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी के साथ अन्य दिशा निर्देश व आवेदन करने का लिंक विभागीय वेबसाइट टीएडी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। इस संबंध में जानकारी टीआरआई डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर भी देखी जा सकती है।…
