बालिकाओं एवं महिलाओं को मिले सुरक्षित वातावरण-श्रीमती अंजलि राजौरिया
संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक का आयोजन उदयपुर, 8 फरवरी। संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्रीमती अंजलि राजौरिया की अध्यक्षता में हुआ। राजौरिया ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय महिला समाधान समितियों की नियमित बैठक आयोजन कराने के साथ प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध एवं नियमित विश्लेषण करने के निर्देश दिये। संभागीय जिलों में महिला अपराधों के प्राप्त प्रकरणों का तुलनात्मक रूप से विश्लेषण कर पुलिसकर्मियों के संवेदनशील होकर कार्य करने एवं प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। साथ ही महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र एवं वन…
