उदयपुर का पहला शॉपिंग रोबोट बनाएंगे बच्चे, रोबोटिक्स और एआई की मिलेगी ट्रेनिंग
उदयपुर। शहर के बच्चों को कम उम्र में ही आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निमो लेब्स और अर्बन स्क्वायर मॉल ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत फर्स्ट शॉपिंग रोबोट ऑफ उदयपुर प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे मिलकर शहर का पहला शॉपिंग रोबोट तैयार करेंगे। यह कार्यक्रम 30 मई से शुरू हो चुका है और अगले चार सप्ताह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक होंगे। इस दौरान बच्चों को रोबोटिक्स विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मोबिलिटी, नेविगेशन, सेंसर टेक्नोलॉजी,…
