सामायिक मोक्ष का सर्वश्रेष्ठ अंग : साध्वी वैराग्यपूर्णाश्री
- आज पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना उदयपुर 20 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में गुरुवार को परमात्मा की वाणी के माध्यम से सामायिक का विवेचना विषय पर विशेष प्रवचन हुए । महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में दोनों साध्वियों के सान्निध्य में 21 जुलाई को पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना किया जाएगा। चातुर्मास संयोजक अशोक जैन…
