माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को आज दिया ज्ञापन।  रोहित चौबीसा, सहसंयोजक, संघर्ष समिति ने बताया कि  पूर्व में  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने एवं पुलिस थाना अंबामाता में शिकायत देने के 10  दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर भक्तों में आक्रोश है। आज  संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक उदयपुर से मिलकर बताया कि माझी मंदिर परिसर से धार्मिक पताका हटाए जाने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही शीघ्र करे एवं ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया। ठेकेदार द्वारा माजी मंदिर परिसर में टेंडर की शर्तों के विपरीत कार्य करते हुए प्रातः 8:00 पूर्व आने वाले व्यक्तियों से प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है, ठेकेदार मनमर्जी से अवैध वसूली कर रहा है ।  जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जाँच उप अधीक्षक द्वारा कराने व ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!