Udaipur News

सनातनी चातुर्मास: अनुष्ठानों के गूंजते मंत्रों के बीच भजन संध्या की तैयारियां जोरों पर

सनातनी चातुर्मास: अनुष्ठानों के गूंजते मंत्रों के बीच भजन संध्या की तैयारियां जोरों पर

-गुरुवार को भजन संध्या में गूंजेंगे शहनाज अख्तर के सुर -बड़बड़ेश्वर महादेव प्रांगण में बह रही भक्ति की गंगा उदयपुर, 19 जुलाई। उदयपुर शहर की सीमा पर विराजित बड़बड़ेश्वर महादेव प्रांगण में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के दिगम्बर खुशाल भारती महाराज के सान्निध्य में चल रहे सनातनी चातुर्मास में लगातार गूंजते अनुष्ठान मंत्र और हवन से सुवासित वातावरण भक्ति के भाव को और भी प्रगाढ़ कर रहे हैं। इसी बीच, गुरुवार को होने वाली भजन संध्या और 25 जुलाई से शुरू होने वाली पंच पुराण कथा की तैयारियां भी जोरों पर है। चातुर्मास सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों ने बताया…
Read More
ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर रेजीडेन्सी स्कूल में तैयारियों का लिया जायजा

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर रेजीडेन्सी स्कूल में तैयारियों का लिया जायजा

उदयपुर 19 जुलाई। जिले में युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जुलाई को पंजीयन की अंतिम तिथि है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा तैयारियां भी समय पर पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समन्वयक भैरुलाल गायरी ने बताया कि गिर्वा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय आयोजन को लेकर कोर कमेटी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (रेजीडेन्सी स्कूल) में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में टीम को अवगत कराया गया। टीम द्वारा यहाँ प्रतिभागियों…
Read More

उदयपुर को ईएसजी फ्रेंडली बनाने सामूहिक प्रयासों पर हुआ मंथन

ईएसजी पर मीडिया जागरूकता कार्यशाला उदयपुर, 19 जुलाई। एनवायरमेंट, सोशल, गवर्नेंस (ईएसजी) पर मीडिया जागरूकता कार्यशाला बुधवार को ग्रीन पीपल सोसायटी, उदयपुर के तत्वावधान में वन भवन सभागार में मुख्य वन संरक्षक उदयपुर आरके जैन के आतिथ्य में आयोजित हुई। इसमें ईएसजी की अवधारणा पर चर्चा करने के साथ ही उदयपुर को ईएसजी फ्रेण्डली बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर मंथन किया गया। प्रारंभ में ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर ने स्वागत करते हुए सामान्य परिचय दिया। उन्होंने बताया कि ईएसजी महत्वपूर्ण मुद्दा है तथा आने वाले समय में बिजनेस से लेकर सभी फील्ड में…
Read More
आदि महोत्सव को मिली राज्य स्तरीय पहचान

आदि महोत्सव को मिली राज्य स्तरीय पहचान

जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा का किया अभिनंदन उदयपुर, 19 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जनजाति अंचल में पहली बार आयोजित हुए आदि महोत्सव’ की सफलता को देखकर इसे अब स्थायी आयोजन बना दिया है। पूर्व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर राजस्थान के पर्यटन विभाग ने इसे अपने वार्षिक कलेण्डर में शामिल करते हुए जनजाति अंचल के लिए स्थायी पहचान बना दी है। बुधवार को होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान ने आदि महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल कराने के प्रयासों के लिए पूर्व कलेक्टर व टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान संस्थान…
Read More
गुणों को ग्रहण कर सम्यक दर्शन प्राप्त करें : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

गुणों को ग्रहण कर सम्यक दर्शन प्राप्त करें : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

- 21 जुलाई को पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना उदयपुर 19 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में बुधवार को विशेष प्रवचन हुए । महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में दोनों साध्वियों के सान्निध्य में  21 जुलाई को पद्मावती माता का जाप एवं सामूहिक एकासना किया जाएगा। चातुर्मास संयोजक अशोक जैन ने बताया कि प्रवचनों की श्रृंखला में प्रात: 9.15…
Read More
सकल जैन समाज का उदयपुर संभाग बंद 20 को

सकल जैन समाज का उदयपुर संभाग बंद 20 को

दिगंबर जैन मुनि की हत्या का मामला उदयपुर, 19 जुलाई।   कर्नाटक में दिगंबर जैन समाज के आचार्य कामकुमार नंदी जी की नृशंस हत्या से देश भर में न केवल जैन समाज अपितु सर्वधर्म में आक्रोश व्याप्त है। जैन संत की जघन्य हत्या के विरोध में हत्यारों को फ़ासी की सजा व देश भर में विहार के समय जैन साधुओं को सुरक्षा देने की माँग को ले कर सकल जैन समाज ने आगामी 20 जुलाई को उदयपुर संभाग बंद का आह्वान किया है। भारतवर्षीय 18000 दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया कि कर्नाटक में दिगंबर…
Read More
राज्य स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी- उदयपुर का द्वितीय स्थान

राज्य स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी- उदयपुर का द्वितीय स्थान

उदयपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जयपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय राज्य स्तरीय स्कूल प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महात्मा गाँधी स्कूल, लसाड़िया ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढाया। उदयपुर टीम में आदिवासी अंचल लसाड़िया स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र प्रेम सिंह एवं चिराग गर्ग ने भाग लिया था। प्रश्नोत्तरी में द्वितीय पुरस्कार के तौर पर दोनों छात्रों को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 15,000/- रूपये के चेक के साथ एक ट्रॉफी एवं विजेता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। अग्रणी…
Read More
शादी का झांसा देकर युवती से एक साल से रेप कर रहा था युवक

शादी का झांसा देकर युवती से एक साल से रेप कर रहा था युवक

उदयपुर। यहां सवीना थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डाकनकोटड़ा निवासी सूरज शर्मा पिता रवि कुमार शर्मा से उसकी पहचान पिछले साल फरवरी में तब हुई थी, जब दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। तब सूरज ने कहा था कि उसका किसी लड़की से बीते 5 साल से अफेयर था लेकिन अब अनबन होने से वह लड़की उसे परेशान कर रही है। इसलिए उसे एक दोस्त की जरूरत है। इस बहकावे में आकर युवती ने सूरज से दोस्ती…
Read More
फतहसागर से लेकर सहेलियों की बाड़ी महिलाओं से रही गुलजार

फतहसागर से लेकर सहेलियों की बाड़ी महिलाओं से रही गुलजार

हरियाली अमावस्या मेले के दूसरे दिन रही पुरुषों की नो एंट्री उदयपुर। लेकसिटी का ऐतिहासिक और पारंपरिक हरियाली अमावस का मेला मंगलवार को महिलाओं के नाम रहा। फतहसागर से लेकर सहेलियों की बाड़ी तक महिलाओं से गुलजार रही और खास बात यह रही कि पुरुषों की नो एंट्री रही। दिन भर चूल्हा-चौके में लगे रहने वाली महिलाओं ने एक दिन अपने नाम किया। महिलाएं अपनी सहेलियों, परिवार की महिलाओं के साथ मेले में पहुंची व पूरा आनंद लिया। चकरी-डोलर पर बैठकर कई महिलाओं ने दिल खोलकर अपना बचपन जीया। मेले के दौरान लगातार दूसरे दिन दोपहर में कुछ मिनटों तक…
Read More
दातुन करते निगला 12 सेंटीमीटर का टूथ ब्रश

दातुन करते निगला 12 सेंटीमीटर का टूथ ब्रश

उदयपुर। ऐसा संभव है कि कोई व्यक्ति दातुन करते समय टूथ ब्रश को ही निगल ले और खतरा मोल ले ले। किन्तु दुर्घटनावश उदयपुर में एक युवक के साथ ऐसा हो गया दातुन करते समय आई उबकाई उसे भारी पड़ गई। जिसके चलते 12 सेन्टीमीटर की टूथ ब्रश उसके गले के जरिए पेट तक पहुंच गया। जिसे यहां के जीबीएच अस्पताल में एंडीस्कॉपिक प्रोसिजर करते हुए मुंह के रास्ते बाहर निकाला गयां अस्पताल के निदेशक आनंद झा बताते हैं कि चित्तौड़गढ़ के 53 वर्षीय गोपालसिंह राव के साथ ऐसी दुर्घटना हो गई। गला और मुंह साफ करते हुए अचानक आई…
Read More
error: Content is protected !!