“प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अमर चेतना हैं – डॉ. प्रदीप कुमावत
महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 450 आहुतियों का हवन, स्वाभिमान और शौर्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प 17 को होगा पॉकेट बुक का विमोचन उदयपुर, 16 जून। प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या एवं हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आलोक संस्थान एवं अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आलोक संस्थान स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए 450…
