महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 जून 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्याग को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। छात्र कल्याण निदेशक एवं राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, संकाय सदस्य, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त, समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित इस पुष्पांजलि कार्यक्रम के मीडिया कवरेज हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!