उदयपुर आ रही खजुराहो एक्सप्रेस में अफवाह से कूदे यात्री, चार की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। खजुराहो से रविवार को उदयपुर लौट रही खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन मुरैना जिले के हेतामपुर स्टेशन समीप चेन खींचने के कारण रुक गई। अचानक जनरल कोच में आग की अफवाह चली और अंदर सवार यात्री हडबडाहट में बाहर निकलने लगे। तभी पास से गुजरी अन्य ट्रेन की चपेट में आने से एक मासूम व तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन से कटकर मरने वालों में कंचन सिंह पत्नी मोहित सिंह (25) निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह पत्नी भूरा सिंह (60) निवासी रुनकता जिला आगरा, आफरीन पत्नी नदीम (35) निवासी आगरा और उनका 4 साल का बेटा असद ट्रेन की चपेट में आ गए थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट पर बढ़ रही थी। तभी अचानक जनरल कोच में किसी अज्ञात शख्स ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी। आग की बात सुनते ही पूरे डिब्बे में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए यात्रियों ने अलार्म चेन पुलिंग कर दी, जिससे गाड़ी हेतामपुर के पास अचानक रुक गई। जैसे ही गाड़ी रुकी, घबराए हुए यात्री बिना सोचे-समझे दरवाजे और खिड़कियों के रास्ते नीचे पटरी पर कूद गए। वे सुरक्षित होने के लिए पास वाले मुख्य ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए। इसी बीच, दूसरी दिशा से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी। पटरी पर खड़े यात्री जब तक संभल पाते, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!