Udaipur News

महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को नई उड़ान देगी ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’

महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को नई उड़ान देगी ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’

जैन महिला मंच की दो दिवसीय प्रदर्शनी 24-25 अक्टूबर को, 50 स्टॉलों पर सजेगा खरीदारी का संसार; मेगा हाउजी, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या भी होंगी खास उदयपुर। महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन महिला मंच, उदयपुर की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर को सेक्टर-4 स्थित स्वागत वाटिका में दो दिवसीय ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में करीब 50 स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही शहरवासियों को खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनूठा संगम देखने…
Read More
उदयपुर में पहली बार आयोजित हुई मनोविज्ञान प्रतियोगिता

उदयपुर में पहली बार आयोजित हुई मनोविज्ञान प्रतियोगिता

अक्रा काउंसलिंग सेंटर और सेंट मैथ्यूज़ मिशन स्कूल की संयुक्त पहल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उदयपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अक्रा काउंसलिंग सेंटर (ACRA Counselling Center) एवं सेंट मैथ्यूज़ मिशन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में पहली बार मनोविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा भावनात्मक अनुभवों को समझने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस वर्ष की थीम “Lived Experiences: Heard Voices, Real Changes” (जीवंत अनुभव, सुनी गई आवाज़ें और वास्तविक बदलाव)…
Read More
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हाजी एजाज अहमद का पेंशनर समाज निंबाहेड़ा ने किया अभिनंदन

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हाजी एजाज अहमद का पेंशनर समाज निंबाहेड़ा ने किया अभिनंदन

साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि पर समाजजनों ने उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर किया सम्मान निंबाहेड़ा 22 अक्टूबर,ज़ाकिर हुसैन. पेंशनर समाज निंबाहेड़ा के साहित्य सचिव हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर स्थानीय पेंशनर समाज की ओर से पेंशनर समाज कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पेंशनर समाजजनों ने हाजी एजाज अहमद को उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर सम्मान व्यक्त किया तथा उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने कहा कि हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना निंबाहेड़ा के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस…
Read More
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया

जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को राष्ट्रीय पहचान देने और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की उठाई मांग उदयपुर, 22 अक्टूबर। बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उदयपुर (शहर) को ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मानगढ़ धाम को अविलंब राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने तथा इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप संरक्षण और विकास सुनिश्चित…
Read More
एल एंड टी फाइनेंस ने ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह के साथ गोल्ड लोन कैंपेन लॉन्च किया

एल एंड टी फाइनेंस ने ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह के साथ गोल्ड लोन कैंपेन लॉन्च किया

उदयपुर: देश की अग्रणी रिटेल फाइनेंस कंपनियों में से एक, एल एंड टी फाइनेंस लि. (एलटीएफ) ने जयपुर में अपने ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह को शामिल करते हुए ‘कोई भी सपना होल्ड मत करो, एल एंड टी फाइनेंस गोल्ड लोन करो’ टैगलाइन के साथ तीन नए टीवी विज्ञापन पेश किए। इस कैंपेन के माध्यम से एलटीएफ अपने गोल्ड लोन ऑफरिंग्स के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और व्यक्तियों, सूक्ष्म उद्यमियों तथा परिवारों को अपने निष्क्रिय पड़े सोने की कीमत का लाभ उठाकर अपनी विकास की जरूरतों, आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए सक्षम बनाएगा। एल एंड टी फाइनेंस द्वारा जयपुर में किए गए हालिया गोल्ड लोन अध्ययन के अनुसार, उपभोक्ताओं ने…
Read More
विश्वविद्यालय स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

विश्वविद्यालय स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उदयपुर, 22 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज विश्वविद्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 1 नवंबर 2026 तथा दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारी परिषद के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने माननीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को उनके एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। कुलगुरु ने…
Read More
राजनीति में मर्यादा के पर्याय : भैरोंसिंह शेखावत

राजनीति में मर्यादा के पर्याय : भैरोंसिंह शेखावत

जिन्होंने अंत्योदय को राजधर्म और जनसेवा को जीवनधर्म माना भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल उनके द्वारा धारण किए गए पदों से नहीं, बल्कि उन मूल्यों से होती है, जिन्हें वे अपने आचरण से प्रतिष्ठित करते हैं। जिनकी राजनीतिक सफलता का मूल्यांकन सत्ता में बिताए वर्षों से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में आए परिवर्तन से किया जाता है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ऐसा ही एक व्यक्तित्व थे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक परंपरा के प्रखर प्रतिनिधि भैरोंसिंह शेखावत ने…
Read More
एमपीयूएटी के तीन विद्यार्थियों का प्री-गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन

एमपीयूएटी के तीन विद्यार्थियों का प्री-गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन

उदयपुर, 22 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के तीन विद्यार्थियों का हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित होने वाले प्री-गणतंत्र दिवस (Pre-RD) शिविर के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि सितंबर माह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के लिए उदयपुर संभाग स्तर पर प्री-गणतंत्र दिवस शिविर हेतु चयन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। इस चयन प्रक्रिया में 50 महाविद्यालयों के NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया। गहन चयन प्रक्रिया के पश्चात उदयपुर संभाग स्तर पर 10 स्वयंसेवकों का…
Read More
इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप एवं सस्टेनेबिलिटी – खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार

इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप एवं सस्टेनेबिलिटी – खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार

24 अक्टूबर से डेयरी में नवाचार पर मंथन करेंगे देशभर के वैज्ञानिक, शोधार्थी और औद्योगिक प्रतिनिधि उदयपुर, 22 अक्टूबर 2026। कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (CDFT), उदयपुर एवं CDFT एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24–25 अक्टूबर, 2026 को उदयपुर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं महत्त्व की जानकारी देने के लिए दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11:30 बजे CDFT के सेमिनार हॉल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. करुण चांडालिया, अध्यक्ष, सीडीएफटी एलुमनाई एसोसिएशन ने बताया कि सेमिनार में लगभग…
Read More
उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई

उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई

बिना वैध दस्तावेजों के होटल में रुकीं 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन अनैतिक गतिविधियों की आशंका उदयपुर, 21 अक्टूबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार उदयपुर पुलिस और सी.आई.डी. (वि.शा.) जोन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के एक होटल में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रही थाईलैंड मूल की 3 विदेशी महिलाओं को डिटेन (हिरासत में) किया गया है। पुलिस अब इन महिलाओं को देश से निष्कासित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है। गुप्त सूचना पर होटल में छापा यह पूरी…
Read More
error: Content is protected !!