Udaipur News

धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

सड़क सुरक्षा से लेकर चिकित्सा व्यवस्था तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश उदयपुर, 7 सितम्बर। राजस्थान में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक मेलों एवं यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानीसिंह देथा की ओर से जारी निर्देशों के…
Read More
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

उदयपुर, 7 सितंबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले की 20 पंचायत समितियों के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 58(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। आदेश के अनुसार गिर्वा पंचायत समिति के लिए…
Read More
हलवाई व्यापार कल्याण संघ में ललित साहू की नई जिम्मेदारी

हलवाई व्यापार कल्याण संघ में ललित साहू की नई जिम्मेदारी

उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संघ ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए ललित साहू को संगठन की सदस्यता प्रदान कर महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। महामंत्री मुकेश माधवानी एवं संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट की अनुशंसा पर साहू को संगठन से जोड़ा गया। इस अवसर पर प्रसार मंत्री श्रीरत्न दास वैष्णव, देवीसिंह सिसोदिया, प्रकाश भट्ट, राजेश दया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में ललित साहू का मारवाड़ी पगड़ी, उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। महामंत्री मुकेश माधवानी ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को होने वाले हलवाई सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन के…
Read More
पर्युषण आत्मपरिवर्तन का पर्व, कषायों का भी करें उपवासःसाध्वी विद्युतप्रभा

पर्युषण आत्मपरिवर्तन का पर्व, कषायों का भी करें उपवासःसाध्वी विद्युतप्रभा

कथनी-करनी में एकरूपता ही साधना का सच्चा संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे नियमित आध्यात्मिक प्रवचन में सोमवार को साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने पर्युषण महापर्व के आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्युषण केवल बाहरी त्याग का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर परिवर्तन लाने का अवसर है। इन दिनों स्वयं के साथ सभी को आत्मसंयम और सद्विचारों की ट्रेनिंग दी जा रही है। संवत्सरी के साथ कषायों का भी उपवास करना चाहिए। साध्वी श्रीजी ने कहा कि यदि जीवन में हल्कापन और प्रसन्नता चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह उठकर स्वयं से पूछें कि…
Read More
महाप्रज्ञ विहार में मनाया गया ज्ञानशाला दिवस

महाप्रज्ञ विहार में मनाया गया ज्ञानशाला दिवस

- बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया अहिंसा एवं संस्कारों का संदेश, सर्वप्रथम महिला प्रशिक्षण से रैली व नारे द्वारा बच्चों व प्रशिक्षका का प्रवेश उदयपुर। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला के तत्वावधान में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन रविवार, 6 सितंबर को महाप्रज्ञ विहार में मुनि संजय कुमार के सान्निध्य में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक ज्ञानशाला गीत की एक्शन सॉन्ग प्रस्तुति से हुआ। ज्ञानशाला संयोजिका सीमा बाबेल ने सभी अतिथियों एवं ज्ञानशाला परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभा अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा, मेवाड़ आंचल के सह-संयोजक भूपेश खमेसरा तथा तत्त्व प्रचेता…
Read More
शाश्वत आत्मा के अलावा संसार में सब कुछ अशरण, मोह छोड़ निर्माेही बनने का करें अभ्यासः डॉ. राजेन्द्र मुनि

शाश्वत आत्मा के अलावा संसार में सब कुछ अशरण, मोह छोड़ निर्माेही बनने का करें अभ्यासः डॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवसरण में 7 सितम्बर को आयोजित प्रवचन सभा में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने मनुष्य के जीवन की सार्थकता और उसके कर्मों का विवेचन करते हुए कहा कि विवेकपूर्ण जीवन ही मनुष्य की सच्ची पहचान है। मनुष्य वही है जो निरंतर अपने कर्मों की परिणति को समझे और प्रत्येक कार्य में विवेक रखते हुए प्रमाद से दूर रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणामों पर विचार करना चाहिए। जीवन में जो वस्तु उपयोगी, जनोपयोगी और जीवन जीने के लिए आवश्यक है, उसका ही उपयोग किया जाना चाहिए। बिना विचारे किसी वस्तु का सेवन…
Read More
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, 51 शिक्षकों को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026’

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, 51 शिक्षकों को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026’

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्नाधाय की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026’ सम्मान समारोह का आयोजन 6 सितंबर को सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू भूपालपुरा में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन निर्मल सिंघवी, पीडीजी एकेएस रोटेरियन निर्मल कुनावत, पीडीई रोटेरियन दीपक सुखाड़िया, आलोक संस्थान के प्रमुख प्रदीप कुमावत एवं सीपीएस स्कूल की प्राचार्या अलका शर्मा रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों…
Read More
सांवरिया सेठ’ की सफलता से राजस्थानी सिनेमा को नई उड़ान

सांवरिया सेठ’ की सफलता से राजस्थानी सिनेमा को नई उड़ान

उदयपुर। राजस्थानी फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ को मिल रही दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अगर अपनी भाषा, संस्कृति और मिट्टी से जुड़ी कहानी को बेहतर मनोरंजन के साथ दर्शकों के सामने रखा जाए तो राजस्थानी सिनेमा के लिए दर्शकों की कमी नहीं है। मायड़ व्ज्ज् पर रिलीज के महज 72 घंटे में फिल्म के 6 हजार से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। राजस्थानभर से दर्शक फिल्म की सराहना कर रहे हैं और बड़ी संख्या में फोन व संदेशों के माध्यम से टीम तक अपनी प्रतिक्रियाएं पहुंचा रहे हैं। भक्ति, हास्य, पारिवारिक भावनाओं और…
Read More
जागरूकता की कमी के कारण देश में 11 लाख लोगों को रोशनी का इंतजार

जागरूकता की कमी के कारण देश में 11 लाख लोगों को रोशनी का इंतजार

कॉर्निया ट्रांसप्लांट में अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान ने रचा नया मुकाम 748 कॉर्निया प्रत्यारोपण से मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, नेत्रदान को जनआंदोलन बनाने की पहल सीएमई एवं लघु कॉन्फ्रेंस में कॉर्निया प्रत्यारोपण और नेत्रदान पर आज होगा मंथन उदयपुर, 7 सितंबर। दक्षिण राजस्थान में आधुनिक नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान ने कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक 748 कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। डीएएलके, डीएसईके और डीएमईके जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कॉर्निया रोग से प्रभावित मरीजों को दृष्टि बहाली का…
Read More
मुंबई में अमित शाह का मेवाड़ के प्रवासी परिवारों ने किया स्वागत

मुंबई में अमित शाह का मेवाड़ के प्रवासी परिवारों ने किया स्वागत

माधुलाल मेनारिया ने अपने हाथों से बनाया भोजन परोसा, सांवलिया सेठ के दर्शन का दिया आमंत्रण मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई प्रवास के दौरान मेवाड़ के प्रवासी परिवारों से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर मेवाड़ क्षेत्र के हरियाखेड़ी ग्राम निवासी एवं वर्तमान में मुंबई में कार्यरत माधुलाल मेनारिया, पुत्र उदयलाल जी मेनारिया, को केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करने और उनसे मुलाकात का अवसर मिला। अमित शाह मुंबई प्रवास के दौरान उस परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां माधुलाल मेनारिया लंबे समय से महाराज (कुक) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान…
Read More
error: Content is protected !!