थाली मांदल से गूंजा प्रताप गौरव केंद्र
-रविवारीय अवकाश पर मेले में बढ़ी रेलमपेल -गवरी देखने उमड़े लोग उदयपुर, 6 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का तीसरा दिन मेवाड़ के लोक अनुष्ठान गवरी को समर्पित रहा। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र में चल रहे इस मेले को तीसरे दिन रविवारीय अवकाश का लाभ मिला और सुबह से ही रेलमपेल शुरू हो गई। स्टॉल्स पर भीड़ रही। खरीदारी के साथ चकरी-डोलर पर बच्चों की भीड़ रही। दोपहर अभिजीत…
