भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकलने वाली विशाल रथ यात्रा मार्ग को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
उदयपुर,13 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर उदयपुर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के मार्ग का अवलोकन करने के लिए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के पदाधिकारी के साथ पैदल चलकर रथ यात्रा मार्ग में आ रही बाधाओ को जानने एवं उन्हें दूर करने के लिए रूट मार्च किया गया. समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि ज्यों ज्यों रथ यात्रा का दिन करीब आ रहा है वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आकर भगवान जगन्नाथ स्वामी…
