चयनित स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपए तक की इन्वेस्टमेंट की संभावना, देशभर से आमंत्रित की जाएंगी एंट्रीज
उदयपुर। नए बिजनेस आइडिया और उभरते स्टार्टअप्स को इन्वेस्टमेंट, मेंटरशिप और मजबूत बिजनेस नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) बीसीआई युवा की ओर से ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ का आयोजन किया जाएगा। ‘पिच ‘इवैल्यूएट फंड’ थीम पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 150 से अधिक स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस आइडिया और बिजनेस मॉडल को अनुभवी इन्वेस्टर्स एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि देश में बड़ी संख्या में युवाओं और एंटरप्रेन्योर्स के पास बेहतरीन और इनोवेटिव बिजनेस आइडिया हैं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म, गाइडेंस, बिजनेस नेटवर्क और इन्वेस्टर्स तक पहुंच नहीं होने के कारण कई अच्छे आइडिया आगे नहीं बढ़ पाते। इसी उद्देश्य से बीसीआई युवा द्वारा इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से देशभर के स्टार्टअप्स और इनोवेटिव बिजनेस आइडिया को एक मंच पर लाकर उन्हें इन्वेस्टर्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए देशभर से स्टार्टअप्स और बिजनेस आइडिया की एंट्रीज आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का इवैल्यूएशन अनुभवी इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाएगा। चयनित स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर कनेक्ट के मंच पर अपने बिजनेस आइडिया, बिजनेस मॉडल, मार्केट पोटेंशियल और ग्रोथ प्लान को पिच करने का अवसर मिलेगा। बेहतर और निवेश योग्य स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपए तक की संभावित इन्वेस्टमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्टार्टअप्स और इन्वेस्टर्स को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि अच्छे और संभावनाशील बिजनेस आइडिया को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक नेटवर्क, मेंटरशिप और इन्वेस्टमेंट के अवसर उपलब्ध कराना है। चयनित स्टार्टअप्स को अनुभवी इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, मेंटर्स और बिजनेस लीडर्स के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि इन्वेस्टर कनेक्ट में टेक्नोलॉजी, एआई एवं सास, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, फिनटेक, ई-कॉमर्स, फूड एंड बेवरेज, रिन्यूएबल एनर्जी, टूरिज्म, फैशन, लॉजिस्टिक्स और सोशल इम्पैक्ट सहित सभी प्रकार के सेक्टर्स से जुड़े स्टार्टअप्स भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आइडिया स्टेज स्टार्टअप्स, अर्ली स्टेज स्टार्टअप्स, रेवेन्यू जनरेटिंग स्टार्टअप्स, एमएसएमई, इनोवेटिव बिजनेस फाउंडर्स, स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स, वुमन एंटरप्रेन्योर्स और मौजूदा बिजनेस ओनर्स आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक स्टार्टअप से अधिकतम दो प्रतिभागियों को कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि चयनित स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस मॉडल, मार्केट पोटेंशियल, ग्रोथ प्लान और फंडिंग की आवश्यकता को इन्वेस्टर्स के सामने पिच करने का अवसर मिलेगा। बेहतर और निवेश योग्य स्टार्टअप्स को संभावित इन्वेस्टर्स से सीधे कनेक्ट कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप्स को गवर्नमेंट स्टार्टअप स्कीम्स, फंडिंग प्रोग्राम्स, स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन, कम्प्लायंस और ग्रोथ स्ट्रेटेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक्सपर्ट्स द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्टार्टअप फाउंडर्स को इन्वेस्टर्स, मेंटर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और बिजनेस लीडर्स के साथ नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा, जिससे नए बिजनेस कनेक्शन, स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप, मार्केट एक्सेस और बिजनेस एक्सपेंशन की संभावनाएं बन सकेंगी।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहित पालीवाल, जनरल सेक्रेटरी हिम्मत प्रजापत, सेक्रेटरी अंकुश जैन,ट्रेजरार नयन जैन, स्पोकपर्सन जन्मजय मेहता, वन टू वन कॉर्डिनेटर संतोष मेधवाल, देशभर के स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा एंटरप्रेन्योर्स, स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स, महिला उद्यमियों, एमएसएमई और इनोवेटिव बिजनेस ओनर्स से इन्वेस्टर कनेक्ट के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। सीमित सीटों के कारण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा।
