जज्बा वीरा की ओर से श्रेष्ठ परिणाम देने वाले 27 छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति
उदयपुर, 2 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र की ओर से शुक्रवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बड़गांव में कक्षा 9वीं से 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। केन्द्र अध्यक्षा डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के रीजन-4 के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ थे, जबकि विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन आशीष जैन, राकेश बाफना एवं कोमल भंडारी थे। समारोह में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम से उत्तीर्ण होने वाले जरूरतमंद कुल 27 विद्यार्थियों को केन्द्र की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की…
