नारी ही संस्कारों के अभाव में घर को नरक और संस्कारयुक्त घर को स्वर्ग बना देतीःसंयमज्योति
उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़ी में श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये जा रहे चातर्मास में समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि नारी नारायणी है। सुसंस्कारों के अभाव में घर को नरक बना देती है वही सुसंस्कारिक घर को स्वर्ग बना देती है। साध्वी ने कहा- संसार में सर्वत्र आग लगी हुई है। शांति के दर्शन नहीं होती है। व्यक्ति शांति के लिए शाम को घर लौटता है परंतु यहाँ भी आग लगी देखता है तो सोचता है यहाँ से कहीँ दूर चला जाऊ परंतु मोह की दशा…
