उदयपुर 23 अगस्त। उदयपुर में आयोजित होने वाले 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के प्रभारी, सहप्रभारी और नामित दो सदस्यों की बैठक शनिवार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे गुरु गोविंद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेतक सर्कल उदयपुर में आयोजित होगी। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं सम्मान समारोह के नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने समितियों के प्रभारी, सह प्रभारी और नामित दो सदस्यों को अब तक की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के संबंध में बैठक 24 को
