Udaipur News

सांसद डा मन्नालाल रावत की मांग पर एक अरब रुपए स्वीकृत, पिंडवाड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

सांसद डा मन्नालाल रावत की मांग पर एक अरब रुपए स्वीकृत, पिंडवाड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

उदयपुर,  23 अगस्त. सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयासों से उदयपुर - पिंडवाडा नेशनल हाइवे 27 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। सांसद रावत की मांग पर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नित्तिन गडकरी ने इस मार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों ( ब्लैक स्पॉट) के सुधारीकरण व निवारण के लिए लगभग एक अरब रुपए ( 99 करोड़ 50 लाख ) स्वीकृत किए हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद रावत ने लोकसभा में शपथ लेने से तीन दिन पूर्व अपने 20 जून को केंद्रीय मंत्री नित्तिन गडकरी को इस संबंध में एक पत्र सौंपा था। जिसमें बताया गया था…
Read More
गोवा में सात दिवसीय चित्रांकन पेंटिंग कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

गोवा में सात दिवसीय चित्रांकन पेंटिंग कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

उदयपुर, 23 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं कला संस्कृति गोवा के संयुक्त तत्वावधान में गोवा में चित्रांकन पेंटिंग कार्यशाला 23 से 29 अगस्त तक सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस केम्प का उद्घाटन शगुन वेलिप निदेशक कला एवं संस्कृति निदेशालय गोवा, मिलिंद माटे, लेखाधिकारी, कला एवं संस्कृति निदेशालय गोवा, राजू गोंकर, डिप्टी डायरेक्टर लेखा, कला एवं संस्कृति निदेशालय गोवा तथा हेमंत मेहता कार्यशाला संयोजक द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से 14 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन केनवास…
Read More
चौगान मंदिर से कलश व गुम्मद चोरी, जैन समाज में आक्रोश

चौगान मंदिर से कलश व गुम्मद चोरी, जैन समाज में आक्रोश

उदयपुर, 23 अगस्त। स्वरूप सागर रोड़ स्थित जैन श्वेताम्बर के चौगान तीर्थ मंदिर के शिखर पर लगा बहुमूल्य धातु का कलश व गुम्मद अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र हिरण ने बताया कि जैन धर्म के भावी प्रथम तीर्थंकर भगवान पद्मनाभ स्वामी का शिक्षा भवन चौराहे पर स्थित भव्य मंदिर है। मंदिर में विगत दो दिनों से चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। 21 व 22 अगस्त की रात्रि को अज्ञात नकबजन मंदिर परिसर में घुसकर मंदिर के ऊपर धार्मिक सामग्री जिसमें मंदिर का कलश व गुम्मद जो कि बहुमूल्य धातु से निर्मित होकर उपयुक्त…
Read More
नेशनल स्पेस डे मनाया

नेशनल स्पेस डे मनाया

उदयपुर 23 अगस्त। केंद्र व राज्य सरकार के आदेश की पालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को “नेशनल स्पेस डे“ मनाया गया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही डाइट के शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग द्वारा विभिन्न  गतिविधियों का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत व हरिदत्त शर्मा के निर्देशन में आयोजित इन गतिविधियों में “भारत की अंतरिक्ष में उपलब्धि“ विषय पर निबंध, नेशनल स्पेस डे पर चार्ट निर्माण तथा कविता पाठ ऑडियो रिकॉर्डिंग में स्वयं की आवाज में शामिल रही…
Read More
प्राकृत विभाग में संस्कृत दिवस के प्रसंग पर लघु कृति का लोकार्पण

प्राकृत विभाग में संस्कृत दिवस के प्रसंग पर लघु कृति का लोकार्पण

उदयपुर। मेवाड़ उदयपुर के प्रसिद्ध  लघु शिल्पकार चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा संस्कृत दिवस के प्रसंग पर लघु कृति का सृजन किया गया । जिसका विमोचन कला महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. हेमंत द्विवेदी, संस्कृत विभाग अध्यक्ष  प्रो.नीरज शर्मा , दर्शन  विभाग अध्यक्ष प्रो. सुधा चौधरी प्राकृत विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्योति बाबू जैन के कर कमलों द्वारा किया गया।  लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस कृति में भाषा की महत्ता से संबंधित प्रमुख बिन्दु प्रस्तुत है व महत्वपूर्ण प्रसंगों पर यह महनीय कार्य करने वाले चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा को सभी ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
Read More
झूलेलाल चालिया पर सनातन मन्दिर 56 भोग

झूलेलाल चालिया पर सनातन मन्दिर 56 भोग

उदयपुर ।सनातन धर्म सेवा समिति  द्वारा भगवान झुलेलाल सांई चालीहा महोत्सव शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर पर 16 जुलाई से 25 अगस्त तक भगवान झूलेलाल का चालीहा महोत्सव मनाया जाएगा, 23 अगस्त शुक्रवार को 56 भोग प्रसाद रखा गया उसके पश्चात शाम को  भजन कीर्तन पूजा अर्चना, पंजडा,पल्लव व आरती हुई। सेवा समिति के नरेन्द्र क्थूरिया  ने बताया कि चालीहा का कार्यक्रम 25 अगस्त तक प्रतिदिन होगा इस कार्यक्रम में चालीस दिनों तक भक्तो द्वारा अलग अलग प्रसाद का भोग लगाया जाता है रोजना रात्रि 8 बजे आरती में सैकड़ों भक्त शामिल होते है। कार्यक्रम  मे समाज के नानक राम…
Read More
प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी ने छात्र श्री देवराज के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की एवम संभागीय आयुक्त से भी मिले

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी ने छात्र श्री देवराज के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की एवम संभागीय आयुक्त से भी मिले

उदयपुर। 23 अगस्त। उदयपुर में विगत दिनों स्कूली छात्रों के बीच हुई घटना के कारणों और घटना के बाद उदयपुर शहर के हालातों से प्रदेश कांग्रेस को अवगत करवाने हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित कमेटी आज घटना में निधन हुए छात्र श्री देवराज के परिजनों से मिली और छात्र के परिजनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव सहायता देने की बात कही। कमेटी ने छात्र के पिता जी और माता जी को विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। और घटना के आरोपी के विरुद्ध शीघ्र और सख्त कारवाई…
Read More
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने लिया

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने लिया

राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा आयोजन स्थल विवेकानंद सभागार में ली बैठक समस्त समिति प्रभारियों से की वन टू वन बातचीत, दिए आवश्यक दिशा निर्देश उदयपुर 23 अगस्त /-----  28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह पहली बार उदयपुर शहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य  में आगामी 01 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी एवं कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग को सौंपी है। इसी सन्दर्भ में शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा…
Read More
तृप्ति भोग में नहीं, त्याग में-साध्वी संयमलता

तृप्ति भोग में नहीं, त्याग में-साध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती डॉ संयमलता ने ब्रह्मचर्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबसे श्रेष्ठ तप ब्रम्हचर्य है। तृप्ति भोग में नहीं त्याग में है। जीवन ऊर्जा को भोग में नहीं, आत्म साधना में लगाए। उन्होंने कहा कि सभी दुखों से मुक्त होने के लिए ब्रह्मचर्य ही उत्कृष्ट साधन हैं। महासती ने आगे कहा -काम भोग विष सेवन समान है,…
Read More
डीपीएस उदयपुर में संस्कृत गीतों से मंत्र मग्ध हुए फ्रांस के विद्यार्थी

डीपीएस उदयपुर में संस्कृत गीतों से मंत्र मग्ध हुए फ्रांस के विद्यार्थी

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के प्रांगण में अंतर्विद्यालय संस्कृत समूह गीत प्रतियोगिता संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में नगर के 27 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत ‘संस्कृति भारतीय उदयपुर’ द्वारा विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गई। समूह गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद्र पारीक थे। पारीक ने संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए दैनिक जीवन में उपयोगी संस्कृत सूक्तियां के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘‘सत्यमेव जयते’’ उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः जैसी सूक्तियां हमें प्राचीन…
Read More
error: Content is protected !!