उदयपुर डेयरी की दुग्ध उत्पादकों के हित में पहल
कुट्टी मशीन की खरीद पर मिलेगा 15 हजार रुपये का अनुदान उदयपुर 22 अगस्त। सरस डेयरी द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में पहल करते हुए कुट्टी मशीन की खरीद पर 15 हजार रुपये के अनुदान की योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। सरस डेयरी परिसर में गुरुवार को संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी एवं प्रबंध संचालक विपिन शर्मा की मौजूदगी मे नई कुट्टी मशीन का प्रदर्शन करते हुये दुग्ध उत्पादकों को कार्यप्रणाली की जानकारी दी। अध्यक्ष डालचंद डांगी ने बताया कि दुग्ध समितियों से मांग प्राप्त कर संघ स्तर पर लगभग 300 कुट्टी मशीन की खरीद की…
