संगीत शिक्षक सम्मान समारोह कलास्पंदन आयोजितःडॉ. शकुंतला पंवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, सुर-ताल की प्रस्तुतियों से झूमे श्रोता
उदयपुर। श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से संगीत शिक्षकों के अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह कलास्पंदन का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में वयोवृद्ध एवं प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. शकुंतला पंवार को भारतीय कला व संस्कृति में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही नगर के संगीत शिक्षकों डॉ. शबनम चतुर्वेदी, डॉ. निशा व्यास, डॉ. गरिमा जोशी एवं श्री नीरज वर्मा को कलास्पंदन सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रुति संस्थान के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य कथक, भाव नृत्य, शास्त्रीय…
