राव अस्मिता मंच एवं अक्षय शिक्षा जन कल्याण का सराहनीय प्रयास -भुपाल सिंह राणा
देवाणा में शासनिक राव समाज प्रतिभा सम्मान समारोह राजसमन्द/ जिले के समिपवर्ती बडारडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासनिक राव समाज प्रतिभा सम्मान समारोह राव अस्मिता मंच एवं अक्षय शिक्षा जन कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को देवाणा स्थित द स्टडी पॉइंट बडारडा में आयोजित हुआ। समाजसेवी दिलीप सिंह आईडाणा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह मे 10वीं तथा 12वीं में 75% अंक प्राप्त करने वाले 22 प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल गुमान सिंह राव, विशिष्ट अतिथि अभय सिंह आईडाणा, भुपाल सिंह राणा,गोपाल सिंह आसोलिया, हिम्मत सिंह आसोलिया,बहादुर सिंह थे। कर्नल…
