राजसमंद। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमंद की प्राचार्य श्रीमती निर्मला मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिवस मोटिवेशनल लेक्चर व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विभा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमान् शिवहरि शर्मा मुख्य अतिथि थे जिन्होंने अपने मोटिवेशनल व्याख्यान में स्वयंसेवकों से कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन में अनुशासन, व समय प्रबंधन बहुत ही आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी अपने महाविद्यालय जीवन में निश्चित कार्य योजना बनाकर कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति आदर करने हेतु आग्रह भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. दुर्गेश शर्मा, डॉ. बृजेश कुमार बसोतिया, डॉ. संतोष भंडारी, डॉ. प्रतीक विजय, डॉ. गोपाल लाल कुमावत, श्री अनिल कुमार कालोरिया, डॉ. मीनाक्षी बोहरा एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
-
महाराणा प्रताप कप कराटे प्रतियोगिता में राजसमंद के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक
Udaipurviews4 weeks agoराजसमन्द। 5वीं महाराणा प्रताप कप कराटे राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 16 अगस्त 2026 को महावीर विद्या मंदिर, सेक्टर-13, उदयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 17 वर्ष की ... -
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा | राजसमंद
Udaipurviews1 month agoराजसमंद, 8 अगस्त । प्रत्येक गर्भवती महिला की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल एवं सुरक्षित प्रसव के लिये पूर्व योजना, शिशु स्वास्थ्य के लिये... -
आरबीएसके और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ने संवारी दो मासूमों की जिन्दगी
Udaipurviews2 months ago- राजधानी के जयपुरिया अस्पताल में हुई महंगी कॉक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी -जिले के मासूम वंश प्रजापत और पारस मेघवाल जल्दी ही सामान्य तरीके से सुन और बोल सकेंगे -गरीब परिवारो को मिली... -
राजसमंद जिले में गर्भवती महिलाओं की होगी सघन स्क्रीनिंग
Udaipurviews2 months agoउदयपुर। राजसमंद जिले में राज्य सरकार के निर्देशो पर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार लाने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाए उ... -
जिले में उत्साह से चिकित्सा संस्थानो पर आयोजित हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
Udaipurviews3 months agoअभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने पर सभी चिकित्सा संस्थानो पर आयोजित हुए समारोह राजसमन्द, 09 जून। प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तायुक्त प्रसव जांच के लिये जिला चिकित्सा... -
राहुल शर्मा 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Udaipurviews4 months agoउदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर द्वारा मंगलवार को राजसमंद जिले में पटवार मंडल सेमा तहसील खमनोर अतिरिक्त प्रभार पटवार मंडल बड़ा भानुजा के पटवारी राहुल शर्मा...
