नाथद्वारा के मदन पालीवाल मीराज स्पोर्ट्स सेंटर में देशभर के डॉक्टरों का खेल और स्वास्थ्य का संगम
नाथद्वारा / जयपुर / नई दिल्ली, अक्टूबर 2025: राजस्थान की पवित्र धरती नाथद्वारा इन दिनों एक अनोखे आयोजन की साक्षी बनने जा रही है, जहाँ देशभर के डॉक्टर स्टेथोस्कोप छोड़कर मैदान में बल्ला और गेंद लेकर उतरेंगे। यह आयोजन है भारतीय हेल्थकेयर लीग (Indian Healthcare League – IHL), जिसे Whitecoat Sports द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस लीग का उद्देश्य डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के बीच फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। इस बार लीग का आयोजन राजस्थान के गौरव मदन पालीवाल मीराज स्पोर्ट्स सेंटर, नाथद्वारा में किया जा रहा है। देशभर से 150 से…
