सांसद मेवाड़ की पहल : जल्द होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू
राजसमन्द, 27 अगस्त। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ के नेतृत्व में आगामी दिनों में संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सांसद ने बुधवार को खेल, शिक्षा, माय भारत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य खेल और स्पोर्टिंग कल्चर को प्रोत्साहन देना, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। सांसद महोदय ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से न केवल समाज में स्पोर्ट्स और फिटनेस की…
