राजसमंद: विश्व दृष्टि दिवस पर रैली एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन
राजसमंद। आरके राजकीय जिला चिकित्सालय, राजसमंद में 25वां विश्व दृष्टि दिवस धूमधाम से मनाया गया। पीएमओ डॉ रमेश रजक ने बताया कि इस अवसर पर बीएससी एवं एनएम नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। रैली को पीएमओ ने हरी झंडी दिखाई रैली के दौरान छात्रों ने विभिन्न स्लोगनों और नारों के माध्यम से लोगों को दृष्टि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में दृष्टि सुरक्षा पर आधारित एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसमें आंखों की देखभाल और नियमित जांच की…
