Rajsamand

चौकड़ी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर 

चौकड़ी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर 

-समस्याओं को सुन हाथों-हाथ दिए निस्तारण के निर्देश राजसमंद, 04 अक्टूबर 2024। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा शुक्रवार को रेलमगरा उपखंड की ग्राम पंचायत चौकड़ी में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा। कलक्टर असावा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान हो। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के…
Read More
 68वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

 68वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजसमंद, 4 अक्टूबर। खेल मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भीम विधायक श्री हरिसिंह रावत ने शुक्रवार को जिले के भीम में 68वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के उत्साह और क्षमता की सराहना करते हुए फिटनेस से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक हर क्षेत्र में अग्रणी रहने हेतु आह्वान किया। मंत्री श्री राठौड़ ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और इनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए फिटनेस का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले…
Read More
नाथद्वारा विधायक और राजसमंद सांसद ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उदयपुर में विवादित संपत्तियों पर न जाने का किया आग्रह

नाथद्वारा विधायक और राजसमंद सांसद ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उदयपुर में विवादित संपत्तियों पर न जाने का किया आग्रह

राजसमंद/नाथद्वारा 03 अक्टूबर। महामहिम राष्ट्रपति महोदया के उदयपुर भ्रमण के संबंध में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिख कर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन की मांग की।   उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखा है कि जिन संपत्तियों का वे दौरा करने जा रहे हैं, वे न्यायालयों के स्थगन आदेशों के अधीन हैं, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अवमानना आवेदन के अधीन हैं और कर विभाग और जिला न्यायालय द्वारा एचयूएफ संपत्तियां घोषित की गई हैं। (उच्च न्यायालय के समक्ष अपील लंबित है।) विधायक…
Read More
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक  विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दी आमजन को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दी आमजन को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं

कहा: "भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिंदू रीति रिवाजों को अक्षुण्ण रखते हुए मनाएं पर्व" राजसमंद। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नवरात्रि के पावन पर्व पर राजसमंद जिले के समस्त निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की उपासना करें और भारत को एक विकसित, समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा है कि ये नौ दिन मां दुर्गा के समस्त नौ रूपों का ध्यान करने के दिन हैं, ये मां दुर्गा की उपासना…
Read More
राजसमंद : कोठारिया जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

राजसमंद : कोठारिया जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

राजसमन्द 30 सितंबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा के निर्देशानुसार खमनोर ब्लॉक में जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड कोठारिया की वार्षिक आम सभा का आयोजन उप प्रधान वैभव राज सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रबंधक भेरुलाल बुनकर ने ब्लॉक में चल रही विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंचसूत्र के माध्यम से महिलाओं को समूहों को सुदृढ़ करने हेतु अपील की। साथ ही सीएलएफ हेतु भूमि आवंटन करवाकर कार्यालय भवन का निर्माण करवाने हेतु आग्रह किया। साथ महिलाओं…
Read More
राजसमंद : राजीविका एसएचजी की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को कलक्टर ने सराहा

राजसमंद : राजीविका एसएचजी की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को कलक्टर ने सराहा

गुलकंद, गुलाब शरबत, साबुन अचार, मसाले, नमकीन सहित कई उत्पादों का कलक्टर के समक्ष दिया प्रस्तुतिकरण प्रेजेंटेशन, क्वालिटी और प्राइस पर ध्यान देकर लक्षित ग्राहकों तक पहुंचाएं उत्पादों को :कलक्टर कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक आयोजित राजसमन्द, 30 सितंबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक एवं आर्टीजन आदि ने भाग लिया। बैठक में समूह की महिलाओं द्वारा जिला कलक्टर स्वागत किया गया। डीपीएम अजमेरा ने राजीविका की…
Read More
जिला कलक्टर असावा का नवाचार: ‘माय ऑफिस, क्लीन ऑफिस’ 

जिला कलक्टर असावा का नवाचार: ‘माय ऑफिस, क्लीन ऑफिस’ 

-छुट्टी के दिन सुबह से शाम तक जिलेभर में कार्मिकों ने तन-मन से की अपने-अपने कार्यालयों की साफ सफाई -कलेक्ट्रेट परिसर में कलक्टर ने अधिकारियों सहित श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश -कलक्टर स्वच्छता को बना रहे 'जन-जन का अभियान'  राजसमंद, 28 सितंबर। आमतौर पर शनिवार को राजकीय अवकाश होता है और अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं, लेकिन राजसमंद जिले में यह शनिवार कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रहा था। यहां सुबह से ही सभी सरकारी विभागों के शहर से लेकर गांवों तक समस्त कार्यालय छुट्टी के दिन भी सुबह से शाम तक खुले और अधिकारी-कर्मचारी हाथों में झाड़ू,…
Read More
समाधान पाकर खुशी खुशी घर लौटे पक्षकार

समाधान पाकर खुशी खुशी घर लौटे पक्षकार

-राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा से 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण राजसमंद 28 सितंबर। जिलेभर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण हुआ। श्री संतोष अग्रवाल, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द) ने बताया कि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राघवेन्द्र काछवाल एवं सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 12 बैंच गठित कर 6000 से अधिक लंबित प्रकरण राजीनामे से निस्तारण हेतु रैफर किए गए थे, जिनमें से 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण…
Read More
विश्व रेबीज दिवस पर श्वानों को लगाए टीके

विश्व रेबीज दिवस पर श्वानों को लगाए टीके

राजसमंद। विश्व रेबीज दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित मुखर्जी चौराहे पर नगर परिषद राजसमंद एवं हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'रेबीज मुक्त राजसमंद' अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्वानों को इंजेक्शन लगाए गए और गले में रेडियम वाली बेल्ट लगाई गई। इस दौरान सभापति श्री अशोक टांक, नगर परिषद आयुक्त श्री ब्रजेश राय, एक्सईएन श्री तरुण बाहेती, नेता प्रतिपक्ष श्री हिम्मत कुमावत, डॉ. जगदीश जिनगर, डॉ. पुरुषोत्तम पथिक, नगर परिषद एईएन श्री नंदलाल सुथार, पार्षद श्री भूरालाल कुमावत, समाजसेवी श्री चंचल नंदवाना, श्री परसराम पौडवाल, श्री कमलेश साहू, श्री शांतिलाल पालीवाल, और हैप्पी एंड…
Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई विविध गतिविधियां

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई विविध गतिविधियां

-देशी विदेशी पर्यटकों का किया परंपरागत स्वागत राजसमंद, 27 सितंबर। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा निर्धारित थीम 'टूरिज्म एंड पीस' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कुम्भलगढ़ दुर्ग पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत पर्यटन व्यवसाइयों द्वारा किया गया। इसके साथ ही, नौ चौकी पाल पर भी राजस्थानी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो शाम 4:30 से 6:30 तक चलीं। यह कार्यक्रम स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुम्भलगढ़ फोर्ट…
Read More
error: Content is protected !!