राजसमंद:आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की अनूठी पहल
-समस्याओं के समाधान के लिए किया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च -vishvarajsinghmewar.org पर आमजन दर्ज करा सकेंगे अपनी परिवेदनाएं -सीधे विधायक तक पहुंचेगी आमजन की शिकायतें, हाथों-हाथ सुनिश्चित होगा समय पर समाधान नाथद्वारा/राजसमंद 18 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने एक अनूठी पहल की है। शुक्रवार को उन्होंने अपना विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च (vishvarajsinghmewar.org) किया है जो सीधे तौर पर जनता की शिकायतों को विधायक तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस पोर्टल पर आमजन बड़ी आसानी से अपनी परिवेदनाएं दर्ज करा सकेंगे, जो अधिकारियों को पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात…
