राजसमंद : एनबीटी सहित अनेक प्रकाशकों की पुस्तकें होगी उपलब्ध, मेवाड़ टॉक फेस्ट में लेखक परिचर्चा भी होगी
राजसमंद। पुस्तक व संवाद के उत्सव 'मेवाड़ टॉक फेस्ट' का तीसरा संस्करण राजसमंद शहर के भिक्षु निलयम में 11-12 जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा है। फेस्ट में विशेष रूप से "राज पुस्तक मण्डप" सजाया जाएगा, जिसमें पुस्तक प्रेमियों के लिए हजारों पुस्तके उपलब्ध रहेगी। नेशनल बुक ट्रस्ट देश भर के कई प्रतिष्ठित प्रकाशकों के साथ ही केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उपक्रम नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) भी मेवाड़ टॉक फेस्ट में सम्मिलित होगा। 1957 में स्थापित एनबीटी अब तक 58 भारतीय भाषाओं में लगभग 37000 टाइटल प्रकाशित कर चुका है। एनबीटी के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने…
