स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर पर जिला स्तरीय जागरूकता सेमिनार आयोजित
राजसमंद। गुरुवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान मरु उड़ान के अंतर्गत स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर पर एक जिला स्तरीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन गुरुवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। इस सेमिनार का उद्घाटन महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रश्मि कौशिश ने किया, जिन्होंने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग से आए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत सिंह शेखावत और उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि कौशिश ने कार्यशाला के महत्व को समझाते हुए कहा कि महिलाओं में होने वाले शारीरिक रोगों और स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण जानकारी का होना बेहद आवश्यक है।…
