Rajasthan News

उदयपुर:मार्च माह के अंतिम दिनों में परिवहन विभाग मुस्तैद

उदयपुर:मार्च माह के अंतिम दिनों में परिवहन विभाग मुस्तैद

-बिना टेक्स जमा कराए वाहनों की धरपकड़ हुई तेज -मंगलवार को 50 से अधिक वाहनों को किया सीज उदयपुर, 18 मार्च। भार वाहनों के नियमित एवं बकाया कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च बीतने के साथ ही उदयपुर परिवहन क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिना टेक्स जमा कराए वाहनों की धरपकड़ तेज कर दी है। मंगलवार को उदयपुर परिवहन क्षेत्र में 50 से अधिक भार एवं यात्री वाहनों को टेक्स जमा नहीं पाए जाने से उन्हें सीज़ किया गया।प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा विभाग को आवंटित राजस्व…
Read More
उदयपुर:जनसभागिता से संभव पशुओ में मुंहपका खुरपका रोग पर नियंत्रण

उदयपुर:जनसभागिता से संभव पशुओ में मुंहपका खुरपका रोग पर नियंत्रण

-राज्य में सघन टीकाकरण कार्यक्रम का पचंम चरण प्रारम्भ उदयपुर 18 मार्च।राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में मुंहपका खुरपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं रोग के उन्मूलन विषयक पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने कहा कि मुंहपका खुरपकां रोग से देश में प्रतिवर्ष अनुमानित 14 हजार करोड़ का आर्थिक नुकसान हो रहा है। डॉ. छंगाणी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य के गौ वंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं में एफ.एम.डी. टीकाकरण का पाचंवा चरण 18 मार्च से 17 मई तक एक सघन अभियान के रूप में चलाया…
Read More
उदयपुर:जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित

उदयपुर:जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित

उदयपुर, 18 मार्च। आमजन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही को लेकर गठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार 20 मार्च को होने वाली बैठक 16वीं विधानसभा के तीसरे सत्र के चलते स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी सतर्कता एवं एडीएम सिटी ने दी
Read More
उदयपुर:बापू बाजार में बहुमंजिला दुकान में लगी आग, फायर बिग्रेड ने किया काबू

उदयपुर:बापू बाजार में बहुमंजिला दुकान में लगी आग, फायर बिग्रेड ने किया काबू

-दमकल के 9 वाहनों ने 20 ट्रीप पानी डालकर बुझाई आग, बड़ा हादसा टला -चौथे माले पर फसे परिवार को किया रेस्क्यू उदयपुर, 18 मार्च। शहर के अतिव्यस्ततम क्षेत्र बापू बाजार में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पुलिस, व्यापारियों और आमजन की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान इमारत के चौथे माले पर फसे परिवार को भी सकुशल रेस्क्यू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बापूबाजार स्थित सिल्वर टाईम हाउस नामक घडी के शोरूम…
Read More
उदयपुर:सोसायटीज के लिक्विडेशन में एसओपी की हो अक्षरशः पालना – अतिरिक्त रजिस्ट्रार

उदयपुर:सोसायटीज के लिक्विडेशन में एसओपी की हो अक्षरशः पालना – अतिरिक्त रजिस्ट्रार

-अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत अवसायन के संबंध में कार्यशाला उदयपुर, 18 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत राज्य स्तरीय कलेण्डर के अनुसार अवसायनाधीन अर्थात् समापन योग्य सहकारी समितियों के लिक्विडेशन के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को प्रतापनगर स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक प्रधान कार्यालय परिसर में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां उदयपुर श्रीमती गुंजन चौबे की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी आशुतोष भट्ट रहे।प्रारंभ में केन्द्रीय सहकारी बैक उदयपुर के प्रबन्ध निदेशक अनिमेश पुरोहित ने स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा और विषय वस्तु की जानकारी दी। खण्डीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती चौबे ने अवसायन के…
Read More
25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेला 21 से उदयपुर में

25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेला 21 से उदयपुर में

-20 से अधिक राज्यों के दिव्यांगजन अपने कौशल उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन -30 मार्च को होगा दिव्य कला शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम उदयपुर, 18 मार्च। झीलों की नगरी उदयपुर एक ओर अनूठे आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। भारत सरकार के विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) की ओर से राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम का 25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेला 21 से 30 मार्च तक उदयपुर में आयोजित होगा। नगर निगम के टाउन हॉल परिसर में प्रस्तावित इस 10 दिवसीय मेले में देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले का…
Read More
उदयपुर: उदियापोल स्थित केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण करने पहुँचे जिला कलेक्टर मेहता

उदयपुर: उदियापोल स्थित केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण करने पहुँचे जिला कलेक्टर मेहता

-रसोई में चखा भोजन का स्वाद, कैदियों से लिया फीडबैक उदयपुर, 18 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता कुशल प्रशासनिक नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए लगातार जिले के विभिन्न कार्यालयों उपखंडों, तथा राजकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में वे मंगलवार को उदियापोल स्थित केंद्रीय कारागृह का अवलोकन करने पहुँचे। जेल परिसर पहुँचने पर जवानों ने जिला कलेक्टर मेहता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने जिला कलेक्टर का स्वागत करते हुए जेल व्यवस्थाओं की सामान्य जानकारी के बारे में उन्हें अवगत करवाया। रसोई में चखा भोजन का स्वाद, गुणवत्ता पर संतोष प्रकट किया-जिला कलेक्टर…
Read More
भीलवाड़ा:जिला कलेक्टर की पहल पर शिक्षा विभाग ने किया नवाचार

भीलवाड़ा:जिला कलेक्टर की पहल पर शिक्षा विभाग ने किया नवाचार

-शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में स्थापित किए जाएंगे स्वाध्याय केन्द्र भीलवाड़ा, 18 मार्च। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की पहल पर जिले में शिक्षा विभाग के नवाचार के तहत प्रत्येक शहरी प्रारम्भिक शिक्षा/पंचायत स्तर पर विद्यालयों के कक्ष/रिक्त भवनो में संलग्न सूची एवं प्लान के अनुसार प्रथम चरण में 50 स्वाध्याय केन्द्र (ैमसि ैजनकल ब्मदजमत) की स्थापना की जाएगी ताकि कस्बे में सुविधाओं से वंचित छात्र-छात्राएं विद्यालय का होम वर्क/प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकेगें। स्वाध्याय केन्द्र से विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।शिक्षा विभाग के इस नवाचार के तहत वर्तमान समय…
Read More
प्रतापगढ़:किसान अपने जनाधार नंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर निर्धारित तिथि को बेच सकते हैं अपना गेंहू

प्रतापगढ़:किसान अपने जनाधार नंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर निर्धारित तिथि को बेच सकते हैं अपना गेंहू

प्रतापगढ़, 17 मार्च। मण्डल कार्यालय उदयपुर, भारतीय खाद्य निगम के अधीन राजस्व जिला राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही एवं डुंगरपुर में भारतीय खाद्य निगम द्वारा कुल 26 खरीद केंद्र, जिनमें समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कुल लक्ष्य 22710 एमटी निर्धारित किया गया है जो 10 मार्च से खरीद के लिए तैयार है।प्रतापगढ़ जिले के प्रतापगढ़ खरीद केंद्र पर भारतीय खाद्य निगम ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 11 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर श्री बी. एस सोलंकी, सहायक महा प्रबन्धक (गुण नियंत्रण) एवं श्री बंकिम फोंगलों, मण्डल प्रबन्धक उदयपुर की अध्यक्षता में कुल 101.5 क्विंटल गेहूँ…
Read More
प्रतापगढ़:संस्थाप्रधान ने अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किए

प्रतापगढ़:संस्थाप्रधान ने अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किए

प्रतापगढ़, 17 मार्च। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बग़वास के संस्थाप्रधान कौशल्या कुमारी रैदास द्वारा विद्यालय हित में एक कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू लगभग तीस हजार की राशि के अत्याधुनिक उपकरण विद्यालय को भेट किया। स्टाफ साथी महेश सिंह जाड़ावत शारीरिक शिक्षक, राजमल पाटीदार, अरविंद नायक, भीम सिंह मीणा, मेहराज शेख, सीमा मीणा, रेखा निनामा आदि ने ऐसे सराहनीय कार्य के लिए संस्थाप्रधान का सम्मान किया।
Read More
error: Content is protected !!