राजस्थान पेट्रो जोन का मास्टर प्लान शीघ्र तैयार करे रीको -मुख्य सचिव
- रिफाइनरी के साथ बनेगा राजस्थान पेट्रो जोन - 25000 करोड़ से ज्यादा के होंगे निवेश - राजस्थान की आर्थिक प्रगति होगी सुदृढ़ जयपुर, 12 सितंबर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बजट घोषणा 2020-21 के अनुरूप रिफाइनरी के साथ पचपदरा, बाड़मेर में राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीज़ेड) रीको के सहयोग से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जोन में 25 हजार करोड़ से अधिक राशि के निवेश प्रत्याशित हैं। साथ ही भारी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति भी सुदृढ़ होगी। मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में राजस्थान पेट्रो जोन की स्टेट एंपावर्ड…
