प्रदेश के साढे़ सात लाख किसानों को मुफ्त बिजली किसान मित्र ऊर्जा योजना में करीब 13 लाख किसानों को मिला 1324 करोड़ का अनुदान
जयपुर, 15 सितम्बर। किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसी सोच के साथ प्रदेश में अलग से कृषि बजट पेश करने का ऐतिहासिक निर्णय किया। साथ ही किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना लागू की है। इस योजना से प्रदेश के लगभग 7 लाख 50 हजार किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है यानि इन किसानों को मुफ्त बिजली मिल रही है। ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी का कहना है कि मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना किसानों…
