वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 7वीं ट्रेन हुई रवाना, तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे 1 हजार से ज्यादा वरिष्ठजन
जयपुर, 13 दिसंबर। प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 7वीं ट्रेन मंगलवार को जयपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई। एक हजार से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के जरिए निःशुल्क तिरुपति तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 6 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। श्रीमती रावत ने बताया कि 7वीं ट्रेन में 745 यात्री जयपुर से रवाना हुए, जबकि 75 सवाईमाधोपुर…
