पर्यटन विभाग में हुआ “महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट” एवं “ब्रज चौरासी यात्रा’ का प्रस्तुतिकरण
जयपुर, 02 दिसम्बर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष सोमवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत तथा पर्यटन शासन सचिव श्री रवि जैन की उपस्थिति में "महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट" एवं "ब्रज चौरासी यात्रा' की "Concept Plan & Preliminary Report" तैयार करने हेतु प्राप्त निविदाओं का कन्सलटेन्टस/आर्किएक्टस द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष निविदाओं का कन्सलटेन्टस/आर्किएक्टस द्वारा उक्तानुसार बिंदुवार प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण में "महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट" एवं "ब्रज चौरासी यात्रा' का विकास करना तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने हेतु विभिन्न बिंदु प्रस्तावित किए…
