जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं को लेकर ली अधिकारियांे की बैठक
लक्ष्यों को शत प्रतिषत अर्जित करें-जिला कलक्टर प्रतापगढ़, 31 जनवरी। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को मिनी सचिवालय परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं के तहत किए गए कार्यो, लक्ष्यो, प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक लक्ष्यों को शत प्रतिषत अर्जित करें एवं पात्र को अधिक से अधिक योजनाआंे से लाभान्वित करें। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, शिक्षा विभाग की महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम…
