ऑपरेशन चक्रव्यूह: प्रतापगढ़ पुलिस का प्रहार, ₹40 लाख का अवैध डोडाचूरा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार
• 262 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा एक i20 कर एस्कॉर्टिंग में प्रयुक्त बाइक जब्त प्रतापगढ़ 27 दिसंबर। प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम और जलोदा जागीर थाना पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी के दौरान करीब 262 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार गजपुरा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बाडी-गुडाखेडा मार्ग से एक लाल रंग की मोटरसाइकिल और उसके…
