ऑपरेशन चक्रव्यूह: सोयाबीन के भूसे की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी पकड़ी
डीएसटी और जलोदा जागीर पुलिस ने ₹50 लाख का 331 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया, 2 तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ 2 नवंबर। प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत डीएसटी और थाना जलोदा जागीर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 331 किलो 870 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त किए गए डोडा चूरा की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मौके…
