कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ मजदूरी का कलंक – केदारनाथ
सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सामूहिक भूमिका पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं दोषियों की पहचान में मददगार (बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, मानव दुर्व्यापार एवं बाल संरक्षण कानूनों पर संवेदीकरण प्रशिक्षण संपन्न) प्रतापगढ़ । बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की 50वीं वर्षगांठ (9 फरवरी ) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का एक दिवसीय संवेदीकरण एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ…
