शिवकिशोर सनाढ्य : शिक्षक व कर्मचारी हितों का प्रखर स्वर
जन्म दिवस (24 मार्च) पर विशेष राजस्थान ही नहीं देश के प्रमुख शिक्षक व कर्मचारी नेताओं में एक प्रमुख नाम है- शिवकिशोर सनाढ्य । एक कुशल संगठक, जनप्रिय राजनेता, सतत् प्रवासी, दक्ष शिक्षक, कर्मठ व शुचितापूर्ण सार्वजनिक जीवन जीने वाले शिवकिशोर सनाढ्य ने अपनी अलग पहचान बनाई। 24 मार्च 1935 को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में पिता पं. ज्योतिप्रसाद व माता रामश्री के आंगन में बालक का जन्म हुआ। मात्र आठ वर्ष की आयु में माताजी का निधन होने के पश्चात बहिन किरण व बहनोई बिहारीलाल के साथ वे उदयपुर आये और फिर मेवाड़ व पूरा राजस्थान उनका कार्यक्षेत्र हो गया।…
