राजनीति के ऋषि – सुंदरसिंह भंडारी
(जयन्ती 12 अप्रैल पर विशेष आलेख) राजनीति के क्षैत्र में सुन्दर सिंह जी भण्डारी ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने अपने निजी जीवन में कठोर अनुशासन, सरलता, सहिष्णुता, सहनशीलता व मितव्ययिता को संजोकर कार्यकर्ताओं के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। उनकी कार्यशैली भले ही कठोर थी, लेकिन उनका व्यवहार स्नेहिल व पथ प्रदर्शक रहा। मैं संगठन के उन कार्यकर्ताओं में सम्मिलित हुॅ, जिन्हें भण्डारी जी के संगठन कुशलता, लोकसंग्रहवृति, वैचारिक और सैद्धान्तिक दृढता को प्रत्यक्षतः अनुभव करने का अवसर मिला। उदयपुर में डाॅ. सुजान सिंह जी भण्डारी के घर में 12 अप्रेल 1921 माॅं फूल कुंवर जी के कोख से बालक सुन्दर…
