प्राचीन प्रतिमाओं की बहुमूल्य धरोहर संजोए राजस्थान का खजुराहो तवनगढ़ (तिमनगढ़) दुर्ग
मध्यकाल का प्रसिद्ध तवनगढ़ दुर्ग बयाना से लगभग 23 कि.मी. दक्षिण में एक उन्नत पर्वत शिखर पर अवस्थित है। Udaipurviews / इस दुर्ग का निर्माण बयाना के महाराजा विजयपाल के ज्येष्ठ पुत्र तवनपाल ने 11 वीं शताब्दी ई. के उत्तरार्द्ध में करवाया था। महाराजा तवनपाल- तहणपाल एवं त्रिभुवनपाल नाम से भी अभिहित थे। अपने निर्माता के नाम पर यह दुर्ग तवनगढ़, तिमनगढ़, त्रिभुवनगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। तवनगढ़ दुर्ग समुद्रतल से लगभग एक हजार 309 फीट ऊंची त्रिभुवनगिरि पहाड़ी पर बना हुआ है। दुर्गम पर्वतमालाओं से आवृत, वन संपदा से परिपूर्ण तथा नैसर्गिक सौंदर्य से सुशोभित इस…
