डॉ.दिव्यानी कटारा ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से दी जाने वाली हरसंभव सुविधाएं दिलाने को किया आश्वस्त
डूंगरपुर, 5 जुलाई। समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. दिव्यानी कटारा बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के तहत ग्राम पंचायत करावाड़ा पहुंची और विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर विकास कार्यों के लिए आश्वस्त किया। करावाड़ा पहुंचने पर सर्व समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और युवा मंडल करावाड़ा ने गांव के विविध मुद्दों को लेकर डॉ दिव्यानी कटारा से सकारात्मक चर्चा की। युवाओं ने तालाब के सुदृढ़ीकरण, पेयजल व जीएसएस की सुविधा आदि की मांगे रखी। जिस पर दिव्यानी ने सरकार के स्तर पर हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉ. कटारा ने…
