जिला परिषद वार्ड संख्या-3 कनबा सीट से गुलशन कुमार मनात विजयी
डूंगरपुर, 09 मई/जिला परिषद सदस्य उपचुनाव के तहत वार्ड संख्या 3 कनबा सीट के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी गुलशन कुमार मनात विजयी रहे। गुलशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तेजपाल से 2655 मत अधिक प्राप्त किए। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने परिणाम की घोषणा की और विजयी प्रत्याशी को शपथ दिलवाई और प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जब परिणाम घोषित होते ही गुलशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के आगे बढ़कर चरण स्पर्श किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुलशन कुमार मनात को…
