डिस्कॉम का राजस्व वसूली अभियान के तहत 61.29 करोड़ रुपयो की राजस्व वसूली, 7667 के काटे कनेक्शन
-उदयपुर सर्किल में 4943 उपभोक्ताओं से 7.12 करोड़ रुपयो की राजस्व वसूली जुलाई माह में हुई 104.92 प्रतिशत राजस्व वसूली, इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 97.81 प्रतिशत राजस्व वसूली अजमेर, 01 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा बकाया बिल भुगतान के लिए 26 से 31 जुलाई के मध्य राजस्व वसूली अभियान चलाया गया है। इस दौरान अजमेर डिस्कॉम ने 61.29 करोड़ रुपयों के राजस्व की वसूली करी है। 7667 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए है, इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 11.97 करोड़ रुपयो का बकाया है। प्रबंध निदेशक निर्वाण ने राजस्व वसूली में शानदार प्रदर्शन करने…
