Dungarpur

डूंगरपुर : कम से कम तीन बार होगी शैडो रजिस्टर की जांच

डूंगरपुर : कम से कम तीन बार होगी शैडो रजिस्टर की जांच

नामांकन से परिणाम घोषित होने के बाद तक खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा डूंगरपुर, 19 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों, चुनाव खर्च, आदर्श आचार संहिता की पालना सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की चारों विधानसभाओं में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री की अगुवाई में पूरी मशीनरी जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई,…
Read More
रतनपुर बॉर्डर पर अर्न्तराज्जीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

रतनपुर बॉर्डर पर अर्न्तराज्जीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

डूंगरपुर, 19 अक्टूबर/विधानसभा आम चुनाव-2023 के संबंध में अन्तर्राज्जीय अधिकारीगणों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी डंूगरपुर नीरज मिश्र, उपखण्ड अधिकारी बिछीवाड़ा मोहकम सिंह, उपखण्ड अधिकारी सीमलवाड़ा विमलेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी चिखली अमित चौधरी एवं पुलिस उपाधीक्षक डंूगरपुर तपेन्द्र मीना एवं गुजरात राज्य की सीमा से जिलो के अधिकारीगण, उपखण्ड अधिकारी मोडासा अमित परमार, संजय पटेल, प्रकाश पटेल, एवं आ.जे.चौधरी पुलिस मोडासा एवं क्षेत्र के संबंधित तहसीलदार एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कानून व्यवस्था के संबंध में चैक पोस्ट लगाने, वाहनों की गहनता से जांच करने, अवैध सामग्री व शराब वितरण पर रोक इत्यादि बिन्दूओं पर…
Read More
हथेली पर मम्मी—पापा को लिखा, आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस

हथेली पर मम्मी—पापा को लिखा, आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की स्टूडेंट ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान उदयपुर। डूंगरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की हथेली पर मम्मी—पापा को संबोधित करते हुए पेन से लिखा हुआ था कि 'आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस, सॉरी मां-पापा, भाई और रोहित।' छात्रा भरतपुर जिले की रहने वाली थीं। उसके सहपाठी छात्र—छात्राओं ने बताया कि होस्टल के नीचे किसी के गिरने की तेज आवाज के साथ वह दौड़कर आएतो उन्होंने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुधांशी…
Read More
डूंगरपुर : मतदान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य

डूंगरपुर : मतदान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य

12 प्रकार के दस्तावेजों से होगी निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के समय निर्वाचकों की पहचान करने के साधन के रूप में निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 प्रकार के दस्तावेज मान्य होंगे, जिनके जरिए मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि पहचान पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन जो निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं उनकी पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 12 प्रकार के दस्तावेजों को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए आधार…
Read More
डूंगरपुर : घर-घर पहुंचेगा स्वीप का संदेश, 16 से 22 नवम्बर तक मनाएंगे लोकतंत्र सप्ताह

डूंगरपुर : घर-घर पहुंचेगा स्वीप का संदेश, 16 से 22 नवम्बर तक मनाएंगे लोकतंत्र सप्ताह

गांव-मोहल्लों में निकलेगी टोलियां, दिलाएंगे मतदाता शपथ डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार इस बार विधानसभा चुनाव में डूंगरपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत 16 से 22 नवम्बर तक जिले की चारों विधानसभाओं में लोकतंत्र सप्ताह मनाया जाएगा। हर दिन विशेष थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वीप प्रभारी और जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय ने बुधवार को चारों विधानसभा के स्वीप प्रभारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के स्वीप…
Read More
मतदाताओं को मिले भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल, आदर्श आचार संहिता की पालना सर्वोपरि

मतदाताओं को मिले भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल, आदर्श आचार संहिता की पालना सर्वोपरि

मतदाताओं को मिले भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल, आदर्श आचार संहिता की पालना सर्वोपरि डूंगरपुर, 17 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ईडीपी सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर, पुलिस अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी और सभी प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुजरात बॉर्डर से सटे इलाकों में विशेष निगरानी, संवेदनशील मतदान केंद्रों, मादक पदार्थों की तस्करी, न्यायालय द्वारा…
Read More
डूंगरपुर जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर प्रशासन अलर्ट

डूंगरपुर जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर प्रशासन अलर्ट

राजनीतिक झंडे नहीं हटाने का समाचार असत्य और भ्रामक डूंगरपुर, 16 अक्टूबर। एक दैनिक समाचार पत्र में ’आचार संहिता लगी, नहीं हटे झण्डे‘ शीर्षक से रविवार को समाचार प्रकाशित होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने तहसीलदार साबला से रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार साबला ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विधानसभा आसपुर स्थित बेणेश्वर रोड नवाटापरा में खम्भों पर लगे मुडे हुए राजनीतिक झंडों को आदर्श आचार संहिता की पालना में पूर्व में ही हटवा लिए गए थे। तहसीलदार साबला ने इस समाचार का खण्डन किया है।  वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने कहा कि जिले में…
Read More
उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिला परिषद के एक्सईएन 45 हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिला परिषद के एक्सईएन 45 हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने बुधवार सुबह डूंगरपुर जिला परिषद के अधिशासी अभियंता(एक्सईएन) अजय भार्गव को 45 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक्सईएन ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में स्वीकृत कार्य की राशि का दो फीसदी बतौर रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि डूंगरपुर जिला परिषद अधिशाषी अभियंता अजय पुत्र बसंत किशोर भार्गव के खिलाफ एसीबी कार्यालय में शिकायत मिली थी। जिसमें बताया कि स्वीकृत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग पूरी नही करने पर वह परेशान कर रहे थे। जबकि…
Read More
डूंगरपुर : गुजरात की सीमा पर आवश्यक चौकसी बरतने के निर्देश

डूंगरपुर : गुजरात की सीमा पर आवश्यक चौकसी बरतने के निर्देश

डूंगरपुर , 10 अक्टूबर/विधानसभा आम चुनाव-2023 शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने से जिले में लगी गुजरात राज्य की सीमा पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर विशेष एवं सतत् निगरानी आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट लक्ष्मी नारायण मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर को जिले की गुजरात राज्य की सीमा से लगे सरथूना, मांडली, मेवाडा, रतनपुर एवं गेड-पालीसोडा आदि स्थानों पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर विशेष एवं सतत् निगरानी रखी जाने के लिए संबंधित थानाधिकारियों को उपयुक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
Read More
डूंगरपुर : सभी अधिकारी बरतें पूरी सतर्कता, आदर्श आचार संहिता की हो पालना- जिला निर्वाचन अधिकारी

डूंगरपुर : सभी अधिकारी बरतें पूरी सतर्कता, आदर्श आचार संहिता की हो पालना- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक डूंगरपुर 10 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री ने मंगलवार को ईडीपी सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना से संबंधित आवश्यक निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में सभी मतदाता अपने मताधिकार का निर्भय होकर स्वतंत्रता पूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान कर सकें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर डंूगरपुर जिला क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों की सहायता से कमजोर…
Read More
error: Content is protected !!