विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान गुजरात बॉर्डर सम्भाग अधिकारियो की समन्वय बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डंूगरपुर, 31 अक्टूबर/राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नवनिर्मित सम्भाग बांसवाडा और गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक वीसी के माध्यम से मंगलवार को आयोजित की गई। मीटिंग का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव को अनुशासन से करवाने हेतु बिंदुवार चर्चा हुई जिसमें संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन ने बॉर्डर पर नयी चेक पोस्ट बनाने, कानून व्यवस्था दुरस्त रखने, मादक पदार्थो की तस्करी विशेषतः शराब इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, बिना फास्टटेग लगे वाहनों की जांच करने, चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियो और सक्रिय बाहुबलियों पर निगरानी रखने, मतदान के दिन सीएपीएफ और पुलिस दलों द्वारा निगरानी रखने और मतगणना के दिन राज्य की सीमाओं की विशेष निगरानी रखने के साथ साथ शादी ब्याह में शामिल असामाजिक तत्व जो चुनाव माहौल बिगाड़ सकते है इत्यादी पर नियंत्रण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदान के दिन गुजरात मे कार्य करने वाले कार्मिकों को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश देने हेतु भी कहा, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। वीसी के दौरान बांसवाडा पुलिस महानिरीक्षक एस परिमला के अलावा पंचमहल पुलिस महानिरीक्षक, बांसवाडा, डूंगरपुर दाहोद, पंचमहल, गोधरा, अरवल्ली, महिसागर जिलो के कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!