पोस्टल बैलेट से मतदान 19 से आरम्भ
डंूगरपुर, 14 नवम्बर/भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के जारी दिशा-निर्देशो की अनुपालना में विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों का 19 नवम्बर को प्रातः 9 बजे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा एवं वाहनों के चालक एवं परिचालकों का 22 व 23 नवम्बर को प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन मैदान में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा, जिस के लिए प्रत्येक विधानसभावार आवश्यक कार्मिकों (मय राजपत्रित अधिकारी उनके पद की मोहर के साथ) की नियुक्तियां देने के निर्देश दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त…
